प्रियंका चोपड़ा को पसंद आई बहन परिणीति की फिल्म ‘चमकीला’, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

हाल ही में परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’रिलीज हुई है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा को भी बहन की फिल्म काफी पसंद आई है।